Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • IIT Roorkee ।। नॉर्वे के राजदूत के दौरे से और भी मजबूत हुई आईआईटी रुड़की और नॉर्वे के बीच पार्टनरशिप
  • उत्तराखंड

IIT Roorkee ।। नॉर्वे के राजदूत के दौरे से और भी मजबूत हुई आईआईटी रुड़की और नॉर्वे के बीच पार्टनरशिप

01/04/2022
rns featured image new

रुड़की (आरएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने नॉर्वे के राजदूत महामहिम श्री हंस जैकब फ्रीडेनलंड के साथ नॉर्वेजियन दूतावास और नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट (NGI) के एक  प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। नॉर्वेजियन डेलीगेशन और आईआईटी रुड़की के निदेशक, डीन, एवं फैकल्टी सदस्यों के समूह के बीच एक बोर्डरूम बैठक आयोजित की गई थी। 

इस बैठक में आईआईटी रुड़की और नॉर्वे के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही नॉर्वे के राजदूत और आईआईटी रुड़की के निदेशक भी उपस्थित थे। इनमें स्पॉन्सर्ड रिसर्च और इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी के डीन; रिसोर्सेज और एलुमनाई अफेयर्स के डीन; प्रो एम के सिंघल, हेड-हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी; प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. एन के समाधिया, सिविल इंजीनियरिंग से प्रो. प्रीति माहेश्वरी; अर्थक्वेक इंजीनियरिंग से प्रो. योगेंद्र सिंह, बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग से प्रो. रंजना पठानिया; गणित विभाग से प्रो. अमेय नायक; नॉर्वेजियन जियो-टेक्निकल इंस्टिट्यूट एशिया के रीजनल मैनेजर डॉ. राजिंदर कुमार भसीन; नॉर्वे दूतावास की कोऑपरेशन काउंसलर सुश्री मैरिट मैरी स्ट्रैंड शामिल थीं।

आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के बीच लंबे समय से रिसर्च कोलैबोरेशन चलता रहा है। आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के शोधकर्ताओं ने पिछले 10 सालों में साथ मिलकर करीब 80 से ज्यादा शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं। आईआईटी रुड़की, नॉर्वेजियन एजेंसियों, नॉर्वेजियन सिस्मिक एरे (NORSAR), NGI, और यूनिवर्सिटी ऑफ़ ट्रोम्सो आदि के बीच पहले से ही कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं; जैसे भारतीय उपमहाद्वीप पर भूकंप के खतरे और रिस्क रिडक्शन, भारत और नॉर्वे के बीच संस्थागत सहयोग के साथ हिमालय में भूकंप के जोखिम में कमी, NORSAR और NGI, नॉर्वे के बीच भूकंप इंजीनियरिंग पर भारत-नार्वेजियन संस्थागत सहयोग, आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रोम्सो, नॉर्वे के बीच ICARBA परियोजना।

ये पूर्व में किए गए और फ़िलहाल जारी प्रोजेक्ट्स आईआईटी रुड़की और नॉर्वे के बीच मजबूत रिसर्च कोलैबोरेशन की गवाही देती हैं। इसके अलावा, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के बीच मौजूदा सहयोग का लाभ रिसर्च पार्टनरशिप के नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए उठाया जा सकता है। 

बैठक को संबोधित करते हुए आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. ए.के. चतुर्वेदी “नॉर्वे और आईआईटी रुड़की के शोधकर्ता लंबे समय से कई परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रहे हैं। आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के बीच अधिक संयुक्त गतिविधियों को शुरू करने के लिए इन सहयोगों का लाभ उठाया जाना चाहिए। वे स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम्स, इन्टर्नशिप्स, फैकल्टी विजिट्स आदि के रूप में हो सकते हैं। नॉर्वेजियन और भारतीय उद्योगों को एक साथ काम करने के अवसर तलाशने चाहिए।

साथ ही, पहले से सहयोग करने वाले विभागों के अलावा अन्य विभागों के फैकल्टी मेंबर्स को इस लंबे और उपयोगी सहयोग के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।” आतिथ्य और एक बहुत ही उत्पादक चर्चा के लिए निदेशक और फैकल्टी मेंबर्स को धन्यवाद देते हुए, भारत में नॉर्वे के राजदूत, महामहिम श्री हंस जैकब फ्राइडेनलंड ने कहा, “आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के बीच चल रहा सहयोग एक मजबूत रिश्ते को बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अलावा, ऊर्जा, पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा ऐसे क्षेत्र हैं जहां आईआईटी रुड़की और नॉर्वेजियन संस्थानों के शोधकर्ता रॉक साइंस और टनलिंग टेक्नोलॉजी के अलावा सहयोग कर सकते हैं। नॉर्वेजियन सरकार के जनादेश के अनुसार कम से कम 50% छात्रों को अपनी पढाई के दौरान एक विदेशी संस्थान के साथ काम करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ महिला चिकित्सक के साथ हुए दुर्व्यवहार का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, दिए ये आदेश
Next: Rudrapur ।। रेलवे फाटक संख्या 18 को बंद होने से रोकने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.