Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विजय बहुगुणा ने साधा हरीश रावत पर निशाना, कहा-लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं होगा साबित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

विजय बहुगुणा ने साधा हरीश रावत पर निशाना, कहा-लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं होगा साबित

30/03/2022
विजय बहुगुणा ने साधा हरीश रावत पर निशाना, कहा-लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं होगा साबित

हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बहुगुणा शनिवार को हल्द्वानी स्थित पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। बहुगुणा ने रावत के रामनगर से लालकुआं सीट पर शिफ्ट होने पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत को उन्हीं दो सीटों से लड़ना चाहिए था जहां से 2017 में चुनाव हारे थे। उन्होंने कहा कि रावत इस बार अपने लिए शुरुआत से ही सीट तय नहीं कर पाए।

अब लालकुआं सीट पर गए हैं और लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा। कहा रावत वहां से भी चुनाव हार जाएंगे। ये भी कहा कि वे हरीश रावत की दीर्घायु की कामना करते हैं। लेकिन उनकी राजनीतिक कार्यशैली खुद पर शुरू और खुद पर ही खत्म होती है।

इसी वजह से 2016 में पार्टी में विघटन हुआ। जनता ने रावत को मौका दिया था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। अब उन्हें फिर मौका नहीं मिलने का भी बहुगुणा ने दावा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी में हर कार्यकर्ता काबिल है और एक विधानसभा में कम से कम 6-6 कार्यकर्ता विधायक का चुनाव लड़ने के लायक हैं। लेकिन जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।

पार्टी सभी का सम्मान करती है और आगे उन्हें मौके मिलेंगे। निर्दलीय नामांकन कराने वालों से निवेदन करते हुए अपील की है कि अपना नामांकन वापस ले लें। कहा कि नामांकन वापस न लेने वालों पर संगठनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हल्द्वानी में हुई प्रधानमंत्री की रैली में हर-हर मोदी के नारे लगा रहे थे। ऐसा क्या हुआ कि चंद दिनों में हरक सिंह रावत को हरीश रावत से माफी मांगने की नौबत आ गई। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों की वजह से पार्टी स्तर पर कार्रवाई हुई‌। राजनीतिक लिहाज से उनका फैसला गलत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Uttarakhand । लालकुआ में पैराशूट प्रत्याशी के रूप में उतरे हरीश रावत को नही मिल रहा है जनता का समर्थन
Next: Nainital । शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट आधारित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.