Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • Nainital । शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट आधारित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital । शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट आधारित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

30/03/2022
Nainital । शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट आधारित नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

नैनीताल : उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट आधारित नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। सभी विश्वविद्यालयों में इसे एक साथ लागू किया जाएगा। इसके तहत कला, भाषा, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन एवं कौशल विकास से संबंधित सभी विषयों के पाठ्यक्रम तैयार कर लिए गए हैं।

ये सभी पाठ्यक्रम कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं। 10 फरवरी तक शिक्षक, छात्र तथा शिक्षाविदों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद नए पाठ्यक्रम प्रभावी कर दिए जाएंगे।

राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो। एनके जोशी की अध्यक्षता में पाठ्यक्रम निर्धारण एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया। इसमें राज्य के सभी विवि के कुलपति एवं उच्च शिक्षा सलाहकार सदस्य हैं। इसके तहत दून विवि देहरादून में बीते 11 व 12 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्यशाला हुई थी।

इसमें सभी विवि को अलग-अलग संकायों से संबंधित विषयों के पाठ्यक्रमों को नई शिक्षा नीति के तहत निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद सभी राज्य विश्वविद्यालयों की ओर से तैयार पाठ्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए कुविवि ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 करिकुलम डिजाइन फॉर स्टेट ऑफ उत्तराखंड विषय पर 6, 7 व 8 जनवरी को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

पहले चरण में स्नातक पाठ्यक्रम तैयार

नई शिक्षा नीति के तहत अभी तक तैयार कॉमन मिनिमम सिलेबस स्नातक स्तर के लिए है। ये सेमेस्टर आधारित बनाए गए हैं। मल्टीपल एंट्री और एग्जिट के तहत सिलेबस बना है। एक साल में दो सेमेस्टर का सिलेबस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए बनाया है। दो साल में चार सेमेस्टर डिप्लोमा और तीन साल में छह सेमेस्टर स्नातक की डिग्री के लिए तैयार किया है। परंपरागत पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक बनाने की कोशिश की है।

प्रत्येक सेमेस्टर के लिए अलग क्रेडिट तय

कॉमन मिनिमम सिलेबस में हर सेमेस्टर में अलग-अलग क्रेडिट निर्धारित किया गया है। अगर कोई छात्र एक साल की स्नातक की पढ़ाई कर छोड़ देता है। आगे फिर वह अपनी पढ़ाई को पूरी करना चाहता है तो इसी क्रेडिट के आधार पर उसे अपने कोर्स को पूरा करने की सुविधा दी जाएगी। सिलेबस में हर सेमेस्टर में एक सप्ताह में कितने लेक्चर होंगे, इसे भी तय किया गया है।

कॉमन मिनिमम सिलेबस पूरे प्रदेश के लिए है, जिसे कुविवि ने अपनी वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। पाठ्यक्रम निर्धारण एवं क्रियान्वयन समिति की ओर से सुझाव मांगे गए हैं। प्राप्त सुझावों के अनुरूप फरवरी में सिलेबस को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

70 प्रतिशत सिलेबस एक जैसा रखना अनिवार्य है और अगर कोई विवि चाहे तो 30 प्रतिशत सिलेबस अपने संसाधनों, परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के आधार पर परिवर्तित कर सकता है।

प्रो0 एनके जोशी, चेयरमैन पाठ्यक्रम निर्धारण एवं क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड एवं कुलपति कुविवि नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय बहुगुणा ने साधा हरीश रावत पर निशाना, कहा-लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं होगा साबित
Next: Nainital । कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने की प्रेस-वार्ता, कहा-अगर ऐसा हुआ साबित तो छोड़ दूंगा राजनीति

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.