Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनआईए को मिला कर्नाटक में हुए बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत की जांच का जिम्मा
  • राष्ट्रीय

एनआईए को मिला कर्नाटक में हुए बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत की जांच का जिम्मा

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। पिछले महीने कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। कर्नाटक पुलिस ने हर्षा की मौत की फाइल एनआईए को सौंप दी है और अब एनआईए आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने हर्षा की मौत के मामले में दस लोगों को आरोपी बनाया है। इन दस आरोपियों में से नौ आरोपियों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है जबकि एक आरोपी की उम्र 30 साल है। कर्नाटक पुलिस ने 2 मार्च को इन आरोपियों के खिलाफ उपा लगाया था। माना जा रहा है कि अब एनआईए मामले की जांच के लिए इन आरोपियों की कस्टडी अपने हाथों में लेगी।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 20 फरवरी की शाम बेंगलुरु से करीब 300 किलोमीटर दूर शिवामोगा के भारती नगर इलाके में कुछ लोगों ने बीच बाजार में हर्षा नाम के लडक़ा का मर्डर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इलाके में दहशत और तनाव पैदा करने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। खतरनाक हथियारों से लैस इन लोगों ने हर्षा का बीच बाजार बेरहमी से कत्ल कर दिया ताकि समाज के एक वर्ग में दहशत पैदा की जा सके। जांच में ये बात साबित होने के बाद पुलिस ने कहा था कि उपा लगाने के लिए संगठित अपराध करना ही जरूरी नहीं है। अगर समाज में भय पैदा करने के उद्देश्य से भी क्राइम किया जाता है तो उपा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हर्षा की मौत के बाद इलाके में काफी बवाल हुआ था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री केएस ईश्वरर्रपा और शिवमोगा से बीजेपी सांसद वीवाई राघवेंद्र आदेश का उल्लंघन  करते हुए हर्षा की शवयात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान एक खास समुदाय के घरों पर पत्थर भी फेंके गए जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। तभी से बीजेपी सरकार पर हर्षा मर्डर केस की जांच एनआईए से कराने की मांग उठ रही थी। बीजेपी नेता और कर्नाटक से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा खरंदलाजे ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर हर्षा मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने का अनुरोध किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरसेल मैक्सिस डील : पी चिदंबरम और उनके बेटे को मिली जमानत
Next: राशिफल 25 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.