Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मां ने समझाया गुड टच-बैड टच, तो फिर 9 साल की बच्ची ने रेपिस्ट टीचर को पहुंचाया जेल
  • राष्ट्रीय

मां ने समझाया गुड टच-बैड टच, तो फिर 9 साल की बच्ची ने रेपिस्ट टीचर को पहुंचाया जेल

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के जोधपुर में एक मासूम के साथ चार साल पहले हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब उसकी मां अपनी बेटी को समझा रही थी कि गुड टच और बैड टच क्या होता है। मां के समझाने के बाद बच्ची ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। बच्ची ने बताया कि उसके साथ चार साल पहले स्कूल में गलत काम हुआ है।
9 वर्षीय बच्ची ने मां को बताया कि 26 फरवरी 2018 को स्कूल में होने वाले एनुअल फंक्शन के लिए जब वह डांस प्रैक्टिस करती थी तो स्कूल के ही डांस टीचर ने उसके साथ गंदी हरकत की। टीचर ने प्रैक्टिस के दौरान उसे बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही बच्ची की मां को इस बारे में पता चला तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

वहां उन्होंने अपनी बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई। पुलिस ने आरोपी डांस टीचर के खिलाफ फौरन एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिकायत में बच्ची ने बताया कि जब टीचर ने उसके साथ यह गंदी हरकत की तो उसे इसे लेकर धमकी भी दी गई। टीचर ने बच्ची को डराते हुए कहा कि अगर वह यह बात किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार डालेगा।

बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बच्ची उसी दिन के बाद से काफी डरी-डरी रहती थी। उसने किसी को कभी इस बारे में नहीं बताया। वह अक्सर यह कहती थी कि उसे सिर दर्द हो रहा है। वह खुद में ही खोई-खोई रहती थी। कई बार बच्ची को डॉक्टरों के पास भी दिखाया, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया। बच्ची की मां ने बताया कि फिर एक दिन उन्होंने खुद ही अपनी बेटी को अपने पास बैठाया और गुड टच और बैड टच के बारे में बताया, तब बच्ची ने इस बात का खुलासा किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तर कोरिया ने किया खतरनाक मिसाइल का परीक्षण, जापान में जाकर गिरी
Next: संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा में पेश कर सकती है सरकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.