Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जीवाड़ा से डॉक्टर बना आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फर्जीवाड़ा से डॉक्टर बना आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
default featured image

हरिद्वार। परीक्षा में फर्जीवाड़ा करके डॉक्टर बनने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलवाकर आरोपित ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में दाखिला लिया था। इस प्रकरण में अभी तक 27 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। यह मामला वर्ष 2016 में सामने आया था। पुलिस के मुताबिक अगस्त 2016 में हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आए थे। तब जांच में मालूम हुआ था कि अधिकांश मामलों में किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह दूसरे व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय के निर्देश पर जब छात्रों का सत्यापन किया गया तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार के तत्कालीन निदेशक डॉ. केके शर्मा की अगुआई में एक टीम गठित कर छात्रों के दस्तावेजों और भौतिक सत्यापन कर मिलान कराया गया था। इसके बाद मामले में पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, कई आरोपित पढ़ाई कर चिकित्सक बन चुके थे। बीते साल सभी आरोपितों की डॉक्टरी की पढ़ाई भी पूरी हो चुकी थी। मामले के जांच अधिकारी रणवीर सिंह को शनिवार को सूचना मिली की एक फरार चल रहा आरोपित शिवकुमार गुप्ता निवासी खरगजीत नगर उपाध्याय वाली गली कोतवाली मैनपुरी उत्तर प्रदेश हरिद्वार आया हुआ है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और शिवकुमार को सीसीआर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने फर्जी दाखिले की बात स्वीकार की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है, जबकि जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपित मैनपुरी के एक अस्पताल में बतौर डॉक्टर काम कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: सीबीएसई स्कूलों में 9वीं, 11वीं कक्षाओं के पंजीकरण आज से

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.