Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • तेज हुई खूनी जंग : यू्क्रेनी सैनिकों ने हथियार डालने से किया इंकार, मार गिराया अलगाववादी कमांडर
  • अंतरराष्ट्रीय

तेज हुई खूनी जंग : यू्क्रेनी सैनिकों ने हथियार डालने से किया इंकार, मार गिराया अलगाववादी कमांडर

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
default featured image

कीव। रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है और ये युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत हैं कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। यूक्रेन में युद्ध अब और भीषण हो गया है। रूस ने हाइपरसोनिक हथियारों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।

यूक्रेन की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में सूमी केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीक हो गई। सूमी ओब्लास्ट के गवर्नर दिमित्रो जियवेत्स्की ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे सुमीखिंप्रोम रासायनिक संयंत्र से अमोनिया का रिसाव हुआ। उन्होंने कहा कि, इससे 2.5 किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत भूमिगत आश्रय लें।
वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए कर्नाटक के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचा। नवीन शेखरप्पा के पिता ने कहा, पहले पूजा होगी, उसके बाद बॉडी को दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम को उसकी बॉडी को एस.एस.अस्पताल दावणगेरे को डोनेट करेंगे। उसका बचपन से डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का इरादा था लेकिन उसे यहां मेडिकल सीट नहीं मिल पाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस की एयरस्ट्राइक से सूमी केमिकल प्लांट क्षतिग्रस्त, जहरीली अमोनिया गैस लीक
Next: वार्ता विफल होने का अर्थ तीसरा विश्व युद्ध होगा : जेलेंस्की

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.