Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अब सिरमौर में भी घरों के फर्श और दीवारों से रिसने लगा पानी
  • हिमाचल प्रदेश

अब सिरमौर में भी घरों के फर्श और दीवारों से रिसने लगा पानी

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
HP 03

 नाहन (सिरमौर)/बिलासपुर। गर्मी के दिनों में बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर के बाद अब सिरमौर जिला में भी लोगों के घरों के फर्श और दीवारों से पानी रिसने के मामले सामने आए हैं। नाहन और ग्राम पंचायत आंबवाला-सैनवाला के आंबवाला गांव में करीब तीन दर्जन घरों के बेसमेंट वाले फर्श और दीवारों में पानी का रिसाव हुआ है। लोगों ने इस बारे में नगर परिषद को अवगत करवाया है।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि नाहन शहर के रामकुंडी, हाथी कब्र, कुंदन का बाग, चौहान का बाग आदि स्थानों से ऐसी शिकायतें आई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया है।
वहीं, घरों में सीलन मामले को लेकर रविवार को रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) की टीम ने बिलासपुर शहर के कुछ घरों का निरीक्षण किया है। एसडीएम सदर सुभाष गौतम ने बताया कि इस मामले में कुछ दिनों तक प्रभावित घरों की समीक्षा की जाएगी। अगर समस्या बनी रहती है तो आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा।

विशेषज्ञों को भेजे हैं वीडियो और फोटो
बिलासपुर जिले के कुछ घरों में पानी निकलने के वीडियो और फोटो डीजीआरई को भेजे गए हैं। इन्हें देखने के बाद भू विशेषज्ञों ने हैरानी जताई है। यह वीडियो और फोटो आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों को भी भेजे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुशखबरी : अब हिमाचल में और सस्‍ती हुई शराब
Next: फर्जी लोन मामला: झंडूता कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.