Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ता परेशान
  • बागेश्वर

ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ता परेशान

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में नगर क्षेत्र के लकड़ीटाल के समीप लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आने से घरों में लगे बिजली संचालित उपकरण खराब हो गए हैं। अब लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष पनपने लगा है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के तहसील रोड, आदर्श कॉलोनी, गोमती पुल, मजियाखेत के लोग विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होने से परेशान हैं। सुबह-सुबह छोटे बच्चे छात्र पठन-पाठन करने से वंचित रहे। वहीं घरों में लोग अपने नित्य कामों के बिना उजाले के ही काम करने को मजबूर रहे। लो वोल्टेज से लोगों के फ्रिज भी शो पीस बनकर रह गए हैं। फ़्रिज और बल्ब कई बार खराब हो गए हैं। भय से अपने घरों की बिजली भी बंद कर दी है। फ्रिज में रखा दूध भी अब फटने लगा है। इसकी शिकायत भी विभाग से कर दी है। मदन सिंह, हरीश वर्मा कैलाश गड़िया, पंकज मेहता, प्रवीण कोरंगा, नीरज जोशी, नंदन जोशी, नंदन खड़ाई, हरीश ठठोला, शेर सिंह, दीपा जोशी, चंद्रा मेहता, कमला पाठक ने ऊर्जा निगम पर आए दिन लापरवाही करने और उपभोक्ताओं के घरों में शॉर्ट सर्किट के लिए जिम्मेदार ठहराया। जल्द व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर विभाग के ईई विवेक कांडपाल का कहना है कि खराब ट्रासफार्मर बदलने का काम चल रहा है। जल्द व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नम आंखों से दी चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह को विदाई
Next: कार की टंकी फुल कराकर बिना पैसे दिए भागा चालक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.