Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर केस दर्ज: वीडियो की होगी जांच
  • नैनीताल

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर केस दर्ज: वीडियो की होगी जांच

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक कॉलेज प्रशासन को किसी अभिभावक या एमबीबीएस छात्र की शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में वीडियो का सच जानने के लिये मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी तहरीर में राजकीय मेडिकल कॉलेज पुरुष छात्रावास एक के सहायक वार्डन डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज प्रंबधन को कुछ दिन पूर्व एक वायरल वीडियो की जानकारी मिली। इस वीडियो में संभवत: एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र एक पंक्ति में सिर झुकाकर चल रहे थे और सभी के बाल छोटे कटे हुये, जबकि हाथ पीछे की तरफ थे। उनके द्वारा सामूहिक रूप से इस तरह का व्यवहार किसी के भय व दबाव, दुर्व्यवहार के कारण किया जाना प्रथमदृष्ट्या प्रतीत हुआ। इस घटना के संबंध में किसी भी छात्र अथवा अभिभावक द्वारा कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की गयी। तहरीर के अनुसार यूजीसी के एंटी रैगिंग हेल्पलाइन की सूचना के आधार पर तत्काल कॉलेज प्रशासन की अनुशासन समिति एवं एंटी रैगिंग समिति की जांच में किसी भी छात्र द्वारा रैगिंग की शिकायत नहीं मिली।

बताया कि उन्होंने और प्राचार्य ने छात्रावास का निरीक्षण किया, लेकिन हमेशा एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने रैगिंग से मना किया है। डॉ. सिंह के अनुसार मामले की जांच कर रहे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश के बाद उन्होंने यह शिकायत दर्ज करायी है, ताकि वायरल वीडियो का सच सामने आ सके।
मेडिकल कॉलेज से संबंधित रैगिंग का एक वायरल वीडियो के मामले में सहायक वार्डन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इसकी असल वजह क्या है। साइबर सेल टीम द्वारा वीडियो की जांच कराई जाएगी।  -पंकज भट्ट, एसएसपी, नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की हाथ-पांव बांधकर निर्मम हत्या
Next: सरकारी कामकाज में मातृभाषा का प्रयोग होना चाहिएः उपराष्ट्रपति

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.