Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरों ने बंद घर से जेवरात और नगदी उड़ाई
  • देहरादून

चोरों ने बंद घर से जेवरात और नगदी उड़ाई

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर आलमारी के लॉकर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बीस हजार रुपये की नगदी उड़ाई। पीड़ित परिवार ने सहसपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। शकील अहमद पुत्र हाजी खालिद हसन, निवासी सहसपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को करीब छह बजे वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपनी ससुराल टापी मोहल्ला सहसपुर चला गया। शनिवार सुबह को जब वह घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर गया तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी का लॉक और लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां, सोने के आठ कंगन, चांदी का हार और बीस हजार रुपये की नगदी उड़ाकर ले गये। शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर मामले का जल्द खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में चोरों की तलाश की जा रही है। जेल से छूटे हुए और आपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Next: एसडीआरएफ ने बचाई युवक की जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.