Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जान भी ले सकती है ये दवाईयां, हिमाचल में बनी दवाओं के सैंपल फेल
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश

जान भी ले सकती है ये दवाईयां, हिमाचल में बनी दवाओं के सैंपल फेल

RNS INDIA NEWS 18/03/2022
default featured image

देहरादून। यदि आप सोच रहे हैं कि आप किसी अच्‍छे डाक्‍टर को दिखाने के बाद डाक्‍टर के द्वारा लिखी गयी दवा खाने से आप ठीक हो जाऐंगे तो आप गलत सोच रहे हैं, आप इस दवा को खाने से किसी भी साईड इफैक्‍ट का शिकार हो सकते हैं यहां तक कि आपकी जान भी जान सकती है। जी हां उत्‍तराखण्‍ड के पड़ोसी राज्‍य हिमाचल में बनने वाली कई दवाईयों के नमूने जांच में फेल हो गये हैं।
पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल और बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास समेत कई अन्‍य दवाईयों के सैंपल फेल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में फरवरी में बनी अल्सर और कोलेस्ट्रॉल समेत 10 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के एक अधिकारी समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि संगठन ने फरवरी में 1221 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें देश के अन्य राज्यों में बनी 30 दवाओं के सैंपल भी मानकों पर सही नहीं पाए गए। हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने एजेंसी संवाददाता को बताया कि प्रदेश की जिन दस दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उनमें छह दवाएं सोलन और चार दवाएं सिरमौर जिले में बनी हैं।
इनमें दर्द, उल्टी, संक्रमण, हार्ट अटैक, अल्सर, कोलेस्ट्रॉल की दवाएं शामिल हैं। सोलन जिले में सैणी माजरा स्थित थ्योन फार्मा की दर्द की दवा बोमेलेन ट्रिस्पिन रूटोसाईड, बद्दी के मखूमान माजरा स्थित अंग लाइफ साइंस की उल्टी की दवा डोमपेरिडन, बद्दी के भटोली कलां स्थित स्कॉटाडिल एडवांस रिसर्च कंपनी की संक्रमण की दवा मेरोपेन, बरोटीवाला में पुष्कर फार्मा की हार्ट अटैक से बचाव के इंजेक्शन पिनाईटोइन सोडियम, पांवटा साहिब की फार्मा फोरस लैब की अल्सर की सुखरालफेट एंड ऑक्सीटासाइन दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी के काठा स्थित ओजोन फार्मास्युटिकल कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा ओजोवास, सिरमौर की एडिसन फार्मा कंपनी की अल्सर की दवा एसोमेपराजोल, पांवटा साहिब के लैबोरेट फार्मास्युटिकल की संक्रमण की दवा एंब्राक्सोल डोक्सीसाइक्लिन और बद्दी के झाड़माजरी स्थित श्री राम हेल्थ केयर कंपनी की अल्सर की दवा पेंटाप्रोजोल रजिस्टेंट के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के आठ, तेलंगाना के चार, गुजरात के तीन, पंजाब-सिक्कम-बिहार-बेंगलूर-मध्य प्रदेश का एक-एक, चेन्नई-हरियाणा-महाराष्ट्र के दो-दो सैंपल फेल हुए। एक सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना से संबंध नहीं तो, उपनल से नौकरी नहीं
Next: टिहरी विधायक ने समर्थकों संग खेली होली

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.