Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूसी घेराबंदी और बमबारी के बीच तीन देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे कीव, यूक्रेन को दिया समर्थन
  • अंतरराष्ट्रीय

रूसी घेराबंदी और बमबारी के बीच तीन देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे कीव, यूक्रेन को दिया समर्थन

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
rns featured image new

कीव।  यूक्रेन पर रूस के हमले के 20वें दिन यूरोपीय संघ के देशों ने यूक्रेन के प्रति खुला समर्थन जाहिर किया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी युद्धग्रस्त देश में दूसरे देश के प्रधानमंत्री दौरा करें। यूरोपीय संघ के तीन सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन का दौरा किया और रूसी हमले के बीच यूक्रेन के साथ खड़े होने का मैसेज दिया। गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के ऊपर हमला किया था और पिछले 20 दिन से भारी गोलीबारी जारी है।

कीव और आसपास के इलाकों में रूस की ओर से जारी बमबारी के बीच सुरक्षा को किनारे रखकर तीनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने करीब 3 घंटे कीव में गुजारे। पोलैंड के प्रधान मंत्री माटुस्ज़ मोराविकी ने शाम को फेसबुक पर कहा कि वे और चेक के साथ स्लोवेनियाई नेता कीव में थे। मोराविकी ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते दुनिया ने अपनी सुरक्षा की भावना खो दी है और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, वे अपनी सारी संपत्ति खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस त्रासदी को रोकना चाहिए, यही कारण है कि हम कीव में थे।

तीनों देशों के प्रधानमंत्रियों की ये यात्रा यूक्रेन के लिए समर्थन का एक मजबूत प्रतीक था, जबकि पोलैंड से कीव तक की लंबी यात्रा ने यह भी संकेत दिया कि अधिकांश यूक्रेन अभी भी जेलेंस्की के हाथों में है। पोलैंड के नेताओं ने चेक गणराज्य के प्रधान मंत्री पेट्र फियाला और स्लोवेनिया के पीएम जेनेज़ जानसा के साथ मिलकर कहा कि वे यूरोपीय संघ के मिशन पर थे।

स्लोवेनिया के पीएम जेनेज जानसा ने कहा कि यूक्रेन एक यूरोपीय देश है जो यूरोपीय संघ में स्वीकार किए जाने का हकदार है। बता दें कि तीन प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से यूरोपीय संसद में भावनात्मक अपील करने के दो सप्ताह बाद की है।
जानसा ने ट्वीट किया, न केवल एक क्षेत्र के रूप में अपनी मातृभूमि और यूरोप की रक्षा करने के लिए, बल्कि यूरोपीय मूल्यों और हमारे जीवन के तरीके की रक्षा के लिए धन्यवाद। आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है और हम साथ मिलकर जीतेंगे।
वहीं, मोराविकी ने फेसबुक पर लिखा कि इस यात्रा पर यूरोपीय संघ ने सहमति जताई थी और संयुक्त राष्ट्र को भी सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग से इस यात्रा के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इसका पूरी तरह से समर्थन नहीं किया। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि नाटो देशों के नेता, यूरोपीय सदस्य राज्यों के नेता, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ निकटता से जुड़ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Next: वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैैसला, केंद्र सरकार के आदेश को रखा बरकरार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.