Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर काजू, मूंगदाल बर्फी, गुजिया के सैंपल लिए
  • देहरादून

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर काजू, मूंगदाल बर्फी, गुजिया के सैंपल लिए

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। होली के पर्व पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की। शहर में करीब एक दर्जन से अधिक मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी की। मिलावट की आशंका में काजू, मूंगदाल बर्फी, गुजिया आदि के नमूने लिए। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। सैंपल फेल होने पर संबंधित के खिलाफ फूड ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ऋषिकेश के क्षेत्र रोड, हरिद्वार रोड और तिलक मार्ग स्थित मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई से मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। विभागीय टीम ने तैयार मिठाइयों की गहनता से जांच की और मिलावट की आशंका में सैंपल भरे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इन पर नकेल कसने को अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित राजस्थानी स्वीट शॉप से बर्फी और गुजिया, कृष्णा मिष्ठान भंडार से मूंग बर्फी, क्षेत्र रोड में उत्तम स्वीट शॉप से काजू बर्फी ओर सिंधी स्वीट शॉप से भी बर्फी का नमूना लिया गया है। यह सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में नमूने फेल होते हैं तो संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देसी दवा की दुकान में आग लगने से हजारों का सामान राख
Next: दिल्ली से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.