Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज़
  • पौड़ी

शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज़

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
default featured image

पौड़ी। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। यहां शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ की। ऐसे में छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की है। वहीं, अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत इंटर कॉलेज में बीते 1 मार्च को कक्षा 11 व 12 का सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया था, जो विद्यालय में संचालित किया जा रहा था। शिविर के चार दिन बीत जाने के बाद विद्यालय के एक सीनियर शिक्षक 4 मार्च को रात नौ बजे छात्राओं के कमरे में घुसे और नशे की हालत छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। वहीं, जब छात्राओं ने शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो शिक्षक ने छात्राओं को धमकाया। हालांकि, छात्राओं ने साहस दिखाते हुए नशे में धुत शिक्षक को कमरे से बाहर खदेड़ दिया। अगले दिन छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की, साथ इन छात्राओं के अभिभावकों ने 12 मार्च को राजस्व पुलिस में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद यह मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया।
सतपुली के एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में छात्राओं के अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक चौकी में तहरीर दी थी। अब ये मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली को लेकर हो रही जमकर खरीदारी
Next: देसी दवा की दुकान में आग लगने से हजारों का सामान राख

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.