Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को
  • हरिद्वार

संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
default featured image

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में करीब 5800 छात्र-छात्राओं को मेडल और उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीक्षांत समारोह आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राजभवन को भी पत्र भेजा गया है।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय 21 अप्रैल को अपना नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 और सत्र 2020-21 के छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, पीएचडी, स्नातक और परास्नातक आदि की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में करीब 5800 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में शिक्षक और कर्मचारियों की बैठक में 21 अप्रैल को दीक्षांत समारोह आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया गया है। दीक्षांत समारोह में दो सत्र के छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह को लेकर राजभवन को भी पत्र प्रेषित कर दिया गया है। हालांकि अभी दीक्षांत समारोह को लेकर राजभवन की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबलिग से होटल में दुष्कर्म
Next: श्रमिक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.