Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश से जीते प्रेमचंद को सीएम बनाने की मांग उठी
  • देहरादून

ऋषिकेश से जीते प्रेमचंद को सीएम बनाने की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के हार जाने के बाद से सीएम पद के लिए नए नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में ऋषिकेश विधायक के समर्थकों की उम्मीदें बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग शुरू कर दी है। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल 19068 मतों के अंतर से जीते हैं। इससे पहले भी वे तीन बार लगातार जीतते रहे। हर चुनाव में उनको मिलने वाले वोटों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। इससे पहले वे 5वें उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष थे। हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश में अन्य कई दिग्गज चेहरे और भी हैं। लेकिन ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है। उनके समर्थकों का मानना यह भी है कि ऋषिकेश विधायक अगर सीएम बनते हैं, तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहनी तय है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि ऋषिकेश के भाजपाईयों व समर्थकों द्वारा उठाई जा रही यह मांग कहां तक सफल होती है। दीपक तायल, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, दिलीप गुप्ता, चंद्रेश्वर यादव, राम कृपाल गौतम, मनीष बंडवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांग उठाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में महिलाओं ने मनचले को जमकर धुना
Next: दुर्गेश्वर लाल का पुरोला में जोरदार स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.