Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी मदिरा पकड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी मदिरा पकड़ी

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने चेंकिग के दौरान इनोवा कार 10 पेटी विदेशी मदिरा पकड़ी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब एवं इनोवा कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते सोमवार को पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। सितारगंज रोड पर शंकर फॉर्म के निकट कुछ लोग इनोवा कार से आ रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इनोवा कार को रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें मंहगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब की दस पेटियां बरामद हुईं। जिनमें 120 बोतलें रखीं हुईं थी। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम शाहरुख पुत्र इंतजार मियां निवासी वार्ड नंबर 20 भूत बंगला रुद्रपुर एवं आमिर खान पुत्र शहादत खान निवासी वार्ड 20 रुद्रपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी मोहन अरोरा के साथ मिलकर हिप्पो चौक गुड़गांव से शराब लाकर उत्तराखंड के रुद्रपुर, हल्द्वानी व सितारगंज में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज राजेश पांडे ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग लगने से सेब, चूलू और अखरोट के पेड़ जलकर राख
Next: मवेशी चराकर लौटे रहे वृद्ध को भालू ने किया घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.