Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रा का मोबाइल लूटने के आरोपियों से मिले नौ मोबाइल
  • देहरादून

छात्रा का मोबाइल लूटने के आरोपियों से मिले नौ मोबाइल

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

देहरादून। सुभाषनगर में एनीमेशन छात्रा का मोबाइल लूटने की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर उनसे छात्रा के लूटे गए मोबाइल के अलावा इस तरह लूटे गए आठ अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। आईटीआई रोड, एग्जिबिशन ग्राउंड अलीगढ़ यूपी निवासी आकांक्षा कथूरिया ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से एनीमेशन की पढ़ाई कर रही है। एक मार्च को दोपहर को वह पोस्ट ऑफिस रोड पर ग्राफिक एरा से सुभाषनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान वह फोन कान पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आए। उनमें पीछे बैठे युवक ने झपाटा मारा और आकांक्षा से हाथ से मोबाइल छीन लिया। अचानक झटका लगने पर आकांक्षा जब तक संभल पाई आरोपी दुपहिया लेकर फरार हो गए। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कैठत ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल छीनने वालों की तलाश की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान चांचक पुल के पास से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनसे छात्रा के लूटे गए मोबाइल समेत कुल नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान रजत सक्सेना (20) पुत्र रमेश चंद्र सक्सेना निवासी ब्रह्मपुरी निकट शिव मंदिर, पटेलनगर मूलनिवासी पुवाया बड़ी होली थाना मक्कूबजरिया जिला शाहजहांपुर, यूपी और सुहेल (19) पुत्र मुरसलीन निवासी लोहियानगर निकट हरी मस्जिद, पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरा करने के लिए उन्होंने अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Next: शहर के बीच में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.