Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी डॉक्टर पर वरिष्ठ नागरिक से बदसलूकी का आरोप
  • देहरादून

सरकारी डॉक्टर पर वरिष्ठ नागरिक से बदसलूकी का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। एक वरिष्ठ नागरिक ने सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक से की है। आईडीपीएल राजकीय इंटर कॉलेज से शिक्षक पद पर रिटायर हुए 74 वर्षीय मराछूराम ने आरोप लगाया कि बुधवार को पत्नी को चोट लगने पर उपचार के लिए ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। ओपीडी में पर्चा बनवाने के बाद चोटिल पत्नी को लेकर वह संबंधित चिकित्सक के कक्ष की तरफ गए। आरोप लगाया कि करीब 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी डाक्टर कक्ष में नहीं पहुंचे तो इस बारे में कक्ष में बैठे प्रशिक्षु डाक्टर से जानकारी ली। बताया गया कि डाक्टर ऑपरेशन थियेटर में है, अभी आने में ओर देर लगेगी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षु डाक्टर को सुझाव दिया कि जब डॉक्टर आपरेशन थियेटर में जाते हैं तो इसका एक नोटिस कक्ष के बाहर चस्पा कर देना चाहिए, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को इंतजार नहीं करना पड़े। बताया कि कुछ ही देर बाद डाक्टर ओटी से अपने कक्ष में पहुंचे, इसी बीच उनका नंबर भी आ गया। लेकिन प्रशिक्षु डाक्टर ने उनके सुझाव की शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि इस बात से नाराज डाक्टर ने उनका पर्चा फेंक दिया। इससे उन्हें और उनकी पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उचित कार्रवाई करने की मांग की है। स्वास्थ्य निदेशक तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। डाक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक से लिखित में शिकायत देने को कहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीएमओयू ने किराए में बढ़ोत्तरी की मांग की
Next: गंगा में लापता युवक का नहीं चला पता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.