Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 5 महीने बाद डायरी से खुला युवक की आत्महत्या का राज
  • देहरादून

5 महीने बाद डायरी से खुला युवक की आत्महत्या का राज

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
default featured image

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में सितंबर 2021 के दौरान युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला व उसके साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पांच महीने बाद युवक की डायरी में लिखे नोट से आत्महत्या का राज खुला है।
वसंत विहार थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि पिछले साल सितंबर में भोपाल, मध्य प्रदेश निवासी विनीत सिरवैया ने देहरादून के आशीर्वाद एन्क्लेव में अपने दोस्त के कमरे में जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। विनीत ने कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ से बीटेक किया था और वह देहरादून में कोचिंग दे रहा था। विनीत के पिता विजय सिरवैया ने जब उसके दस्तावेज खंगाले तो उसमें एक डायरी मिली। उसमें विनीत ने एक नोट लिखा था, जिसमें आत्महत्या के लिए सिम्मी उर्फ परमिंदर कौर व उसके मित्र लथुरा को मौत का जिम्मेदार बताया था। मृतक के पिता ने डायरी में लिखे नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर में दी गई बीटेक परीक्षा की आंसर शीट से करवाई तो वह मैच कर गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। विजय सिरवैया ने बताया कि आरोपितों ने उनके बेटे को इतना परेशान कर दिया था कि वह आत्महत्या के लिए विवश हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे के मोबाइल की वाट्सएप चैट को पढ़ा तो पता चला कि सिम्मी उर्फ परमिंदर कौर उनके बेटे को ब्लैकमेल कर रुपये मांग रही थी। महिला उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रही थी। थानाध्यक्ष वसंत विहार नरेश राठौड़ ने बताया कि डायरी में लिखे नोट व वाट्सएप चैट के आधार पर सिम्मी और उसके पुरुष मित्र लथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक ने की 12वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील छेड़खानी
Next: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए मार्च 2022 की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.