Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा चुनाव की मतगणना को तैयारियां शुरू, मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव की मतगणना को तैयारियां शुरू, मतगणना कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
20220302100310_IMG_7242

अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना कार्य को सावधानी एवं त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 10 मार्च को होटल मैनेजमेंट संस्थान में मतगणना की जाएगी। इस सम्बन्ध में 438 मतगणना कार्मिकों को आज स्थानीय उदय शंकर नाट्य अकादमी में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक तथा माईक्रो ऑर्ब्जवर्स ने प्रतिभाग किया।

कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने मतगणना कार्यों को त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न करने के लिए मतगणना कार्मिको को बेहद सर्तकता एवं सावधानी के साथ मतगणना कार्याे को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है, इसमें छोटी सी भी गलती होने पर पूरा परिणाम व निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इसलिए विशेष सावधानी के साथ मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर किसी भी संशय की स्थिति में सम्बन्धित आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए बेहद सर्तकता व सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा।

मतगणना कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सुभाष चन्द्र भट्ट ने कहा कि मतगणना का कार्य 10 मार्च को सुबह 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया मतगणना के लिए कुल 72 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना टेबल पर मत गणना पर्यवेक्षक, मतगणना अधिकारी तथा माइक्रो आब्जर्बर के रूप में तीन कार्मिकों की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे भलीभांति समझ लें और मतगणना के दौरान निष्पक्ष रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नही दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों, कानूनी प्रावधान, मतगणना एवं मतगणना के बाद के प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर समस्त विधानसभाओं के आर0ओ0, ए0आर0ओ0, मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल, विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, बी0सी0 पाण्डे, सवित जनौटी, डा0 हेम जोशी, के0एन0 तिवारी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए मार्च 2022 की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित
Next: मोबाइल टावर से सामान चुराते दो पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.