Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो प्रेमी ने ले ली जान
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो प्रेमी ने ले ली जान

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान (28) के रूप में की गई है। आरोपी ने ही होटल का कमरा अपने नाम से बुक किया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवम चौहान 25 फरवरी को होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचा था। उसकी प्रेमिका के मोबाइल फोन पर कोई उत्कर्ष नाम का युवक लगातार फोन कर रहा था, जिसको लेकर शिवम को गुस्सा आ गया और उसने युवती के सिर को फर्श में पटक दिया, जिसके बाद युवती बेसुध हो गई। घटना के बाद आरोपी मौका देख फरार हो गया था। युवती की मौत होने की जानकारी बीते 27 फरवरी को पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि युवती किशनगढ़, वसंत कुंज की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के रहने वाले शिवम चौहान से बीते चार साल से प्यार करती थी। वह शिवम के साथ 25 फरवरी को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पहुंची थी। इसी बीच 27 फरवरी को पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवती कमरे में बेसुध पड़ी है। उसकी सांसें थम चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवती को पास के अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला कि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि, पुलिस के शक की सुई उसके प्रेमी पर ही टिकी हुई थी। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था।

पुलिस की टीम ने आरोपी के बारे में जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह गाजियाबाद स्थित अपने घर नहीं पहुंचा है। टेक्निकल सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता चला कि आरोपी इस वक्त मितरौली, उत्तर प्रदेश में किसी जानकार के घर में छुपा हुआ है। पुलिस ने उस संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी शिवम चौहान ने बताया कि जब वह युवती के साथ होटल के कमरे में था तो उसे उत्कर्ष नाम के युवक का लगातार फोन आ रहा था। जब उसने उत्कर्ष के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि वह उसकी बहन का दोस्त है, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसकी बहन का दोस्त नहीं है, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने युवती को फर्श पर पटक दिया। उसके बाद जब उसे लगा कि वह मर गई है तो वह होटल से मौका देखकर फरार हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारातियों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत
Next: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर आज दिल्ली आएंगे 7 विमान, भारत ने कई एयरलाइन्स की 20 फ्लाइट को तैनात किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.