Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने किया बनखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ
  • देहरादून

सीएम ने किया बनखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
22 (7)

यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर पहुंचे सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर-बनबसा के जंगल के बीच स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम धामी ने लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही स्वदेश लाए जाने का अश्वासन दिया।

सीएम धामी मंगलवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से सर्वप्रथम लाल कोठी शिव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद सीएम धामी चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला वर्षों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही है। मेले लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रदेश में सुख समृद्धि रहे।

उन्होंने पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कैलाश मनराल, नवीन बोरा, राम सिंह जेटी, सुधीर वर्मा, राकेश बिष्ट, मनोहर सिंह, जीवन पोखरिया, सुरेश चंद, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट, किशन चंद आदि मौजूद थे। इसके बाद सीएम धामी लोहिया हेड रोड स्थित ऋषभ लोहिया एवं अंकुर वर्मा के घर पहुंचे। यह दोनों ही छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यहां धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर दोनों छात्रों के जल्द ही देश लाए जाने की बात कहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 47 नए केस
Next: बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा का मोबाइल लूटा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.