Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डाटा के आधार पर खबर को बनाएं रोचक और तथ्यपरक
  • देहरादून

डाटा के आधार पर खबर को बनाएं रोचक और तथ्यपरक

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

देहरादून। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी (बीआईपी) के इंडिया डाटा पोर्टल (आईडीपी) की ओर से शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड में पत्रकारों के लिए ‘समाचार बनाने एवं प्रस्तुत करने के लिए खुले डाटा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पत्रकारिता में डाटा का उपयोग करने और www.indiadataportal.com का प्रयोग कर आकर्षक विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से डाटा प्रस्तुत करने, खबर को रोचक और तथ्यपरक बनाने की जानकारी दी गई।
बीआईपीपी में इंडिया डाटा पोर्टल की सीनियर कंसल्टेंट (कम्युनिकेशन एंड आउटरीच) दीप्ति सोनी ने कहा कि पोर्टल में केंद्र और राज्य की सार्वजनिक एजेंसियों और सरकारी विभागों से लिए गए डाटासेटों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। कोई भी पत्रकार अपने समाचार में प्रयोग करने के लिए इसमें उपलब्ध सभी तरह के डाटा का प्रयोग कर सकता है। स्टोरी में उपयुक्त विज़ुअलाइज़ेशन देकर इसे पाठकों के लिए और अधिक आकर्षक बना सकता है। साथ ही यह गलत सूचना और फर्जी खबरों की आशंका को भी काफी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। कंसल्टेंट उपेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में भी उत्तराखंड के पत्रकारों के लिए इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल ने आईडीपी के दोनों कंसल्टेंटों और कार्यशाला में शामिल हुए पत्रकारों व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज डाटा का प्रयोग पत्रकारों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशाबाला, डॉ. आरती भट्ट, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, भूपेंद्र कंडारी, पूर्व महामंत्री संजीव कंडवाल, उपाध्यक्ष गीता मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य सोबन सिंह गुसाईं, राजकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संप्रेक्षक विनोद पोखरियाल, सदस्य नूतन वरूण व नेहा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जैविक रंग बनाने के गुर सिखाए
Next: उत्तराखंड में 96 कोरोना केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.