Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 2 लाख की चरस के साथ तीन युवक धरे
  • बागेश्वर

2 लाख की चरस के साथ तीन युवक धरे

RNS INDIA NEWS 04/09/2020
rns featured image new

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बागेश्वर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कपकोट क्षेत्र से दो लाख की चरस ले जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील के रहने वाले हैं। जो स्कूटी और मोटर साइकिल पर अवैध चरस ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किय गया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि तहसील के दुलम क्षेत्र में पुलिस की गश्त चल रही थी। इस दौरान तीन युवक अपनी स्कूटी और मोटर साइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रोका तो उनके व्यवहार कुछ संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसमें मोटर साइकिल संख्या यूके 15-2296 पर सवार युवक ने अपना नाम दलजीत सिंह शंभू सिंह, निवासी शिवपुरी, कोटद्वार बताया। वहीं स्कूटी में संख्या यूके 15-6930 में विशाल काला पुत्र राजीव काला और शुभम आर्या पुत्र राकेश कुमार निवासी शिवपुरी, कोटद्वार बताया। तीनों के पास से अवैध चरस भी बरामद हुई। इसकी सूचना पुलिस ने सीओ महेश चंद्र जोशी को दी। उन्होंने मौके पर जाकर चेक किया तो विशाल काला के पास से 511 ग्राम, शुभम आर्या के पास से 500 और दलजीत सिंह के कब्जे से 1.099 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मामले की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये आंकी गई। पुलिस तीनों युवकों को पकडक़र थाने लाई। जहां उनके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम में एसआई लोकेश रावत, आरक्षी शंकर सिह, कुंदन खन्ना, विजय चंद्र, देवेंद्र वर्मा, पवन कुमार और पीआरडी जवान हरीश कोरंगा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गजब: सिगरेट की दुकान नहीं बतायी तो युवती को मारी गोली
Next: कोरोना अपडेट: आज मिले 831 कोरोनावायरस संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.