Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पतंजलि में उपचार के नाम पर बुजुर्ग दंपति से 1.30 लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

पतंजलि में उपचार के नाम पर बुजुर्ग दंपति से 1.30 लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 23/02/2022
default featured image

देहरादून। जालसाज ने बुजुर्ग दंपति को पतंजलि में उपचार दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिस पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर 76 वर्षीय तेज सिंह महर निवासी डोभालवाला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि वह कमर दर्द, डिस्क स्लिप और अस्थमा व उनकी पत्नी गंगा अर्थराइटिस व शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखा। जिसमें गणपत लाल स्वयं को पतंजली का बुकिंग अधिकारी बताकर कई तरह की बीमारी ठीक करने का दावा कर रहा था। संपर्क किया उसने दंपति को पंतजलि में उपचार दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद दंपति से ऊपचार खर्च के रूप में 1.05 लाख रुपये और सिक्योरिटी मनी के रूप में 25,500 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़ित ने अपनी बुकिंग की स्थित जानने को उसके नंबर पर फोन किया। सामने से कोई जवाब नहीं मिला तो पीड़ित ने तहरीर दी। तहरीर वहां से शहर कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीश ने पोस्टल बैलेट का फर्जी वीडियो किया वायरल: कौशिक
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.