Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरीश ने पोस्टल बैलेट का फर्जी वीडियो किया वायरल: कौशिक
  • देहरादून

हरीश ने पोस्टल बैलेट का फर्जी वीडियो किया वायरल: कौशिक

RNS INDIA NEWS 23/02/2022
default featured image

देहरादून।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को कौशिक पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का अपमान करने की होड लगी है | पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीट के साथ जारी वीडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा बताया है | कहा कि राजनैतिक विद्धेष के चलते ही उनके शीर्षस्थ नेता ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी विडियो जारी किया है ।
कौशिक ने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है।  जो साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल विपिन रावत के कट आउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था। उन्होंने कहा कि जैसे- जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है, वैसे- वैसे भाजपा की सत्ता में वापिसी तय हो गई है | अब चूंकि कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाज़ा हो गया है, इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर पैर के आरोप लगाने लगी है।

भितरघात पर सही समय पर लेंगे एक्शन:  पार्टी में भितरघात को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में कौशिक ने कहा कि सभी बाते पार्टी संगठन के संज्ञान में है। सही समय पर उचित कारवाई की जाएगी । विधायकों और प्रत्याशियों को पार्टी फोरम में ही अपनी बात रखनी चाहिए। विदित है लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक पर ही भितरघात का आरोप लगाया था। इसके बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, काशीपुर के हरभजन सिंह चीमा और यमनोत्री विधायक केदार रावत ने स्थानीय नेताओं पर चुनाव में भितरघात के आरोप लगाने शुरू किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गहरी खाई में गिरा स्कूटी सवार युवक
Next: पतंजलि में उपचार के नाम पर बुजुर्ग दंपति से 1.30 लाख रुपये हड़पे

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.