Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डॉक्टर समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

डॉक्टर समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/02/2022
default featured image

काशीपुर। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर की मौत के मामले में अस्पताल के डॉक्टर, कंपाउंडर और गार्ड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम खानपुर बंद थाना असमोली संभल यूपी निवासी मलखान महराज ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें कहा था उसका भाई प्रदीप कुमार उजाला हॉस्पिटल में 13 वर्षों से कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। घटना के सात दिन पहले प्रदीप ने बताया था स्टाफ एवं प्रबंधन से उसकी लड़ाई और गाली गलौज हुई है, वे साजिश के तहत उसे फंसा सकते हैं। 14 नवंबर 2021 को प्रदीप की पत्नी को सूचना दी गई कि प्रदीप की तबीयत खराब है। जब वह हॉस्पिटल पहुंची तो उसे एक कमरे में अंदर बैठा दिया और प्रदीप से नहीं मिलने दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद मिलवाया गया तब प्रदीप मृत अवस्था में था। मलखान ने कहा जब वह खुद हॉस्पिटल पहुंचा तो उसने देखा प्रदीप के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी हुई थी और वह खून से लथपथ था। प्रदीप के दोनों हाथों के अंगूठों पर नीली स्याही के निशान थे। कुछ लोगों ने बताया हॉस्पिटल में तैनात कंपाउंडर सचिन, शिवम, शियाने आलम, डॉ. अमित, गार्ड धर्मेंद्र और एक अज्ञात ने मिलकर षड्यंत्र के तहत प्रदीप की हत्या की है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी में युवक पर डाला खौलता पानी
Next: “कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” में कनिष्का भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.