Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिजाब के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, सडक़ों पर उतरे लोग, तीन गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

हिजाब के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, सडक़ों पर उतरे लोग, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
default featured image

शिवमोग्गा (आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा बजरंग दल के एक 23 वर्षीय कार्यकर्ता की बीती देर रात हत्या के बाद पूरे राज्य में तनाव का माहौल है। कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव के बीच शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। दर्जी का काम करने वाले बजरंग दल के 26 वर्षीय सदस्य हर्षा की कल रात करीब नौ बजे अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं सका। पुलिस ने कहा कि हर्षा के हमलावरों ने उस पर हमला करने से पहले एक कार में उसका पीछा किया था। हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने कुछ वाहनों में आग लगा दी गई।

शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़ को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा, हम [सोमवार] शाम को स्थिति की समीक्षा के बाद कल [मंगलवार] कोई फैसला लेंगे। पिछली [रविवार] रात को मामूली घटनाएं हुई थीं। हमने जिले भर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
हमले के बाद, इलाके के कई वाहनों में आग लगा दी गई और आग को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात किया है। प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है और आदेश दिया है कि स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पाबंदी के बावजूद, बजरंग दल के समर्थकों की भारी भीड़ युवक के शव को घर ले जाते वक्त साथ रही। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि अब तक की जांच में हत्या और हिजाब विवाद के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है। उन्होंने मीडिया से कहा, हिजाब मुद्दे का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। यह अलग-अलग कारणों से हुआ है। शिवमोग्गा एक संवेदनशील शहर है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा है कि पुलिस को जांच के दौरान सुराग मिले हैं और वह उन पर काम कर रही है।
हालांकि, कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार पर हिजाब विरोध पर की गई टिप्पणियों के साथ हत्या को उकसाने का आरोप लगाया है।
मंत्री ने हर्षा को ईमानदार आदमी बताया। उन्होंने कहा, मुस्लिम गुंडों ने उसकी हत्या कर दी। हाल ही में, डीके शिवकुमार ने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया गया था, और हिजाब विरोधी प्रोटेस्ट के लिए सूरत में एक कारखाने से लगभग 50 लाख भगवा शॉल मंगवाए गए थे। उनके इन बयानों के बाद गुंडागर्दी बढ़ गई।
ईश्वरप्पा की टिप्पणी का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा कि वह पागल आदमी हैं। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी जुबान और दिमाग के बीच कोई संबंध नहीं है। भाजपा नेतृत्व को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 फरवरी
Next: शादी की खुशियां मातम में बदली: विवाह समारोह से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.