Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल
  • पौड़ी

डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

पौड़ी। धुमाकोट-भौन पीपली मार्ग पर सोमवार सुबह 8 बजे एक हो‌ गया, जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी दीपक तिवाड़ी ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस दल ने राहत उपकरणों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर डंपर में घायल चालक हरिओम (40) पुत्र जमन सिंह चौधरी, निवासी इंद्रानगर खताड़ी रामनगर को उपचार हेतु सीएचसी नैनीडांडा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रामनगर रेफर कर दिया गया। डंपर में अन्य कोई सवार नहीं था। लोनिवि के एई रंजीत भंडारी ने बताया कि यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जेसीबी कटिंग कर रही है, तभी दुर्घटना घटित हो गई। विधायक लैंसडौन दिलीप रावत का कहना है कि धुमाकोट-भौन पीपली मार्ग पर 11 किमी सड़क के चौड़ीकरण-डामरीकरण के लिए तीन माह पहले ही दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर ली गई थी। इन दिनों सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, उसके बाद डामरीकरण होगा। उन्होंने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए घायल चालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस मार्ग पर कुछ वर्ष पहले बस दुर्घटना में 48 लोगों की जान चली गई थी। मार्ग की हालत सुधारने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार मांग करते आ रहे थे। सड़क की हालत सुधारने के लिए वर्तमान में चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया तीन विभागों से जवाब तलब
Next: सैन्य सम्मान के साथ दी सूबेदार निहाल सिंह को अंतिम विदाई

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.