Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के घर पहुंचे सीएम धामी, सियासी गलियारों में हलचल, मुलाकात के कई मायने
  • देहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के घर पहुंचे सीएम धामी, सियासी गलियारों में हलचल, मुलाकात के कई मायने

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी वोटिंग के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर भाजपा-कांग्रेस में कई समीकरण सामने आ रहे हैं। रविवार शाम को नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में उनसे मिलने पहुंच गए। भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सियासी मुद्दों को लेकर जमकर चर्चा हुई। चुनाव के बाद भाजपा पुन:सरकार बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी ओर, भाजपा की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भितरघाट के आरोपों के बीच पार्टी हाईकमान को असहज भी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस मसले पर हाईकमान भी खासा सतर्क हो गया है। दरअसल, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष पर सीधे इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरापों के बाद, पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं को दिल्ली तलब कर सकता है।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आवास पर पहुंच कर सियासी हालात पर चर्चा की। सीएम धामी चार दिन पहले दिल्ली गए थे। वहां उनकी हाईकमान के नेताओं से मुलाकात भी हुई थी। रविवार शाम को साढ़े पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे पहले डिफेंस कालोनी स्थित पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे।
त्रिवेंद्र और उनकी पत्नी सुनीता रावत ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं, धामी ने त्रिवेंद्र को शाल औढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी की दूसरी बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आवास पर पहुंचे। धामी दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.  रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर चुके हैं। धामी और त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सवारी बैठाने पर ऑटो, विक्रम चालकों और ई-रिक्शा चालकों के बीच हंगामा
Next: राशिफल 21 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.