Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाई ने की भाई से ही 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

भाई ने की भाई से ही 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। धौलपुर निवासी एक भाई ने अपने ही भाई से जमीन बेचने के नाम पर 2.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। रकम लेने के बाद जमीन की बगैर रजिस्ट्री कराए ही आरोपी भाई आस्ट्रेलिया चला गया। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धौलपुर निवासी गुरबाज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसान है। उसका भाई हाल में सेकेंड एवेन्यू, ब्राड बीच, क्वीनसलैंड, आस्ट्रेलिया में रहता है। उसके नाम पर 4.0475 एकड़ जमीन है। अगस्त 2019 में वह धौलपुर आया और अपनी जमीन बेचने की बात कही। दोनों भाई में जमीन का सौदा 2.45 करोड़ में हो गया। पीड़ित ने पहले बयाना 35 लाख और फिर दूसरी बार में 40 लाख रुपये दिए। वह अपने भाई को मुंबई से फ्लाइट होने के कारण छोड़ने गया। इस दौरान तय हुआ कि शेष भुगतान वह 31 दिसंबर 2021 को कर देगा। आरोप है कि भाई ने अपनी जमीन की पावर ऑफ अटार्नी साले अजय एनक्लेव, तिलकनगर निवासी नई दिल्ली के नाम पर की थी। इसकी वजह से तीन मार्च 2021 से 20 मई 2021 तक उसने शेष रकम यानि 1.70 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए भाई को भेज दी। पूरी रकम देने के बाद अपने भाई से रजिस्ट्री करने को कहा तो उसने लॉकडाउन में फ्लाइट न चलने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसने कई बार उससे संपर्क किया, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच करने में लगी हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 273 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार
Next: डंपर कारोबारियों की हड़ताल से गौला निकासी ठप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.