Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्राहक बनकर ज्वैलर की दुकान में आए बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटी नगदी और जेवरात
  • देहरादून

ग्राहक बनकर ज्वैलर की दुकान में आए बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटी नगदी और जेवरात

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
default featured image

देहरादून। सेलाकुई थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में दो बदमाशों ने शुक्रवार रात तमंचे के बट से सर्राफा व्यापारी को घायल कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ली। ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने तमंचा दिखाकर पहले ज्वेलर के बच्चे को मारने की बात कहकर डराया, फिर सिर पर तमंचे से वार कर लाखों की लूट कर भाग निकले। लूट की घटना पर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ दीपक कुमार ने औद्योगिक नगरी सेलाकुई में आकर घटनाक्रम की जानकारी ली और मौका मुआयना किया। बदमाशों की धरपकड़ को कई जगह चेकिंग कराई गई। लूट की घटना से सर्राफा व अन्य व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। मूल रूप से सहारनपुर (उत्‍तर प्रदेश) निवासी मुस्तकीम की पहले देहरादून में दुकान थी, लेकिन एक साल पहले उसने सेलाकुई में वेलकम ज्वेलर्स के नाम से दुकान शुरू की थी। मुस्तकीम शुक्रवार रात में करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर सेलाकुई स्थित घर जाने लगे, साथ में उनका पांच साल का बेटा भी था। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर आए। पहले उन्होंने चांदी व सोने की चेन दिखाने को कहा। एक बदमाश चांदी की चेन देखने का बहाना करने लगा, जबकि दूसरा बदमाश दुकान से बाहर चला गया, दुकान से बाहर निकले बदमाश ने पैर से दुकान का गेट बंद कर दिया। बाहर का जायजा लेकर बदमाश वापस दुकान के अंदर आ गया। एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर सब नगदी और जेवरात देने को कहा। बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए सर्राफा व्यापारी मुस्तकीम को यह कहकर डरा दिया कि जल्दी जेवरात व नगदी न दी तो वह उसके बेटे को मार देंगे। जैसे ही ज्वेलर्स चांदी निकालने लगा, एक बदमाश ने सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और दुकान के अंदर से करीब आठ से नौ किलो चांदी और 65 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश मोटर साइकिल पर आए बताए जा रहे हैं। दुकानदार ने बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। सेलाकुई थाने की पुलिस, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय व सीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह जगह चेकिंग कराई गई। एसपी देहात के अनुसार, लूट की घटना में घायल सर्राफा व्यापारी का उपचार कराया जा रहा है। बदमाशों का सुराग लगाने को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। व्यापारी की दुकान के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। लिहाजा क्षेत्र के सीसीटीवी देखकर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कांग्रेस के 10 नेता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित
Next: अलकनंदा में पानी नहीं, खनन करने वालों की चांदी

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.