Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फेसबुक पर दोस्ती के चक्कर में गंवाई इज्जत, आभूषण, रुपया; आत्महत्या का किया प्रयास
  • नैनीताल

फेसबुक पर दोस्ती के चक्कर में गंवाई इज्जत, आभूषण, रुपया; आत्महत्या का किया प्रयास

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

हल्द्वानी। फेसबुक पर अनजान से दोस्ती करना आइटीबीपी के जवान की पत्नी के लिए खतरा बन गया। बीएसएफ का इंस्पेक्टर बनकर करीब आए आरोपित ने महिला की आबरू लूटने के साथ आभूषण व नकदी भी ले ली। इसके बाद इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर आत्महत्या को विवश कर दिया। मसूरी में दर्ज एफआइआर को मुखानी पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति आइटीबीपी में तैनात हैं। 2019 में वह हल्द्वानी की एक कालोनी में तीन बच्चों के साथ रहती थी। फेसबुक पर रोहित बिष्ट नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने स्वीकार कर लिया। युवक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर वाट्सएप में बात शुरू कर दी। इसके बाद उसने मिलने की जिद की और घर आ गया। इस बीच उसने अपना सही नाम हर्षित बिष्ट बताया और कहा कि वह बीएसएफ में इंस्पेक्टर है। पहली बार मिलने पर ही उसने जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिन बाद वह कमरे में खुद ही आने लगा। आरोपित ने उससे 30 हजार रुपये व सोने का हार ले लिया। इसके बाद आरोपित से तंग आकर महिला ने अपना मोबाइल नंबर बंद किया तो आरोपित ने पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद फिर शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। जुलाई 2020 में आरोपित ने फर्जी आइडी बनाकर महिला की अश्लील फोटो फेसबुक में अपलोड कर दी, जिसके बाद आरोपित से परेशान होकर वह हल्द्वानी छोड़कर पति के पास चली गई। 24 अगस्त 2021 को आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में उसकी भतीजी को भेज दी, जिसके बाद पीडि़ता ने पूरी आपबीती पति को बताई। इसके बाद फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास भी किया। पति ने अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज कराया। मुखानी एसओ दीपक बिष्ट ने बताया ट्रांसफर होकर आई एफआइआर की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 फरवरी
Next: मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के बीच टकराई दो स्कूल बसें

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.