Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के बीच टकराई दो स्कूल बसें
  • उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के बीच टकराई दो स्कूल बसें

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

गंभीर घायल भाई और बहन की मेरठ में मौत

मेरठ/मुजफ्फरनगर (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर में गुरुवार की सुबह घना कोहरा स्कूली बच्चों पर आफत बनकर टूटा। घने कोहरे के कारण दो स्कूली बसें आपस में टकरा गईं और भयंकर हादसे में एक छात्र और उसकी बहन की मौत हो गई। भाई और बहन ने गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी दो और छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद अफसरों और अभिभावकों में हडक़ंप मच गया।

जबरदस्त भिड़ंत
शहर के बुढाना मोड़ से शाहपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर फ्रेट कॉरिडोर के निकट दो स्कूल बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल हुए समीर और उसकी बहन माहा की मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मेरठ के मोदीपुरम में एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के मैनेजर मनोज ने बताया कि दो छात्र जब अस्पताल में आए थे उनकी पहले की डेथ हो चुकी थी, उनके स्वजन शव अपने साथ ले गए हैं। बाकी दो घायलों का उपचार चल रहा है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायल एक छात्र का नाम लक्षित और दूसरा तशिक मलिक है।

बसों के उड़ गए परखच्चे
गुरुवार को घने कोहरे के कारण शहर के बुढाना मोड़ से शाहपुर मार्ग पर दो स्कूली वाहनों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे का शिकार हुए स्कूली वाहनों में एक स्कूल बस डॉ रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल की थी, जबकि दूसरी स्कूल वैन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की थी। रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल बस शाहपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर आ रही थी, जबकि जीडी गोयनका की स्कूल वैन मुजफ्फरनगर से शाहपुर की तरफ जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छात्र स्कूल बस में ही फंसा रह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

अफसर भी पहुंचे मौके पर
तत्काल अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक स्कूल बस के ड्राइवर के साथ चार बच्चों को भी बेहद गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव और सीओ सिटी कुलदीप कुमार के साथ एसडीएम सदर परमानंद झा भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ मेरठ के लिए भिजवाया गया। रास्ते में कहीं जाम में एम्बुलेंस न फंसे, इसके लिए भी एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस के साथ ही मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी से वार्ता की।

अस्पताल पहुंचकर लिया लाडलों की जानकारी
इसके साथ ही मेरठ स्थित एक निजी हॉस्पिटल के प्रबंधन से भी बात कर घायलों को तत्काल समुचित उपचार देने की व्यवस्था की गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में भी घायल बच्चों के परिजन पहुंचकर अपने लाडलों की कुशलक्षेम लेने लगे। जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए गए गम्भीर घायल बच्चों में दो सगे भाई लक्षित मलिक और तेसिक मलिक शामिल है, वहीं गांव पीनना के प्रधान का बेटा समीर और एक बच्ची दधेडू निवासी सलीम की बेटी बताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर दोस्ती के चक्कर में गंवाई इज्जत, आभूषण, रुपया; आत्महत्या का किया प्रयास
Next: हिजाब विवाद: कर्नाटक के 9 जिलों में अभी भी धारा 144, 28 फरवरी तक बढ़ी अवधि

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.