Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक सप्ताह से बीएसएनएल में इंटरनेट की समस्या
  • देहरादून

एक सप्ताह से बीएसएनएल में इंटरनेट की समस्या

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। बीएसएनएल में पिछले एक सप्ताह से लगातार नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। अपराह्न तीन से पांच बजे तक लगातार नेटवर्क न आने से उपभोक्ता परेशान हैं। बीएसएनएल विभाग का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण समस्या आ रही है।
विकासनगर में एक सप्ताह से लगातार इंटरनेट की समस्या बनी है। दोपहर बाद रोज इंटरनेट बंद हो रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट समस्या के कारण उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। खासकर व्यावसायिक कार्यों में लोगों को दिक्कतें हो रही है। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, चंदन सिंह, मेहर सिंह, रमेश चंद्र, विपिन कुमार आदि का कहना है कि कई बार दूर संचार विभाग से इंटरनेट सेवा में सुधार करने की मांग की गयी है। लेकिन इंटरनेट सेवा में सुधार न आने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश सरकारी, गैर सरकारी विभागों खासकर तहसील, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, शिक्षा विभाग, खंड विकास कार्यालय, विभिन्न बैंक और उनके एटीएम बीएसएनएल के इंटरनेट से जुड़े हैं। जिसके चलते सरकारी विभागों का कामकाज ठप रहने के साथ ही बैंकों का कामकाज भी बाधित रहता है। इसके अलावा एटीएम भी बंद पड़ने से लोग लेनदेन नहीं कर पाते हैं। विभाग के अवर अभियंता एनएस नेगी का कहना है कि तकनीकी समस्या है, जिसको ठीक किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग बदहाल
Next: हरबर्टपुर-पांवटा हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, एक कार पलटी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.