Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ईओ की नियुक्ति न होने पर चरमरा रही पालिका की व्यवस्थाएं: नगर पालिका अध्यक्ष
  • पौड़ी

ईओ की नियुक्ति न होने पर चरमरा रही पालिका की व्यवस्थाएं: नगर पालिका अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि पालिका में अधिशासी अधिकारी(ईओ) की नियुक्ति न होने से पालिका की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन पर शहर एवं पालिका के कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा बजट न होने से सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। साथ ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है।
पालिका कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पूनम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार ने गत 31 दिसंबर को नगर निगम के गठन का जीओ जारी किया। तीन जनवरी को बोर्ड भंग कर प्रशासक को नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी हुई। उसके उपरांत सात जनवरी को ईओ को पद से मुक्त कर दिया था। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 13 जनवरी को पालिका को बहाल करने का निर्णय आया। जिस पर उन्होंने 20 जनवरी को बतौर पालिका अध्यक्ष पुन: पदभार ग्रहण किया। लेकिन तब से लेकर अभी तक शासन द्वारा श्रीनगर पालिका में ईओ की तैनाती नहीं की गई। कहा इससे विगत माह से नियमित एवं आउटसोर्सट कर्मचारियों का वेतन, पेंशन भुगतान लटका हुआ है। सफाई व्यवस्था में चल रहे वाहनों के ईधन के बिलों के भुगतान न होने के कारण वाहन पालिका परिसर में खड़े हो गए हैं। कहा वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस संदर्भ में कर्मचारी यूनियन ने उन्हें ज्ञापन दिया है जिसे शासन-प्रशासन को भेज दिया गया है। कहा यदि इस समस्या का अविलंब समाधान नहीं हुआ तो शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 मार्च को आयोजित होगी लोक अदालत
Next: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.