Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैं मास्क नहीं पहनता जो करना है कर लो: विस अध्यक्ष
  • देहरादून

मैं मास्क नहीं पहनता जो करना है कर लो: विस अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर और ऋषिकेश विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की सुरक्षाकर्मी के साथ नोकझोंक हो गई। उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने समर्थकों के साथ ऋषिकेश के नाभा हाउस मायाकुंड स्थित मतदान केंद्र का मुआयना करने पहुंचे थे। यहां कुछ लोगों ने यह शिकायत की कि कमरे के अंदर अंधेरा है। इस बात को लेकर प्रेमचंद अग्रवाल ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत की।  इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने मास्क नहीं लगा रखा था, जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष को मास्क लगाने के लिए कहा।  इस बात को लेकर तनातनी काफी बढ़ गई।  बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा प्रत्याशी ने सुरक्षाकर्मी को खुद की सुरक्षा करने तक की सलाह दे डाली।  मास्क पहनने को लेकर उन्होंने यह तक कह दिया कि मैं मास्क नहीं पहनता जो करना है कर लो। विधानसभा अध्यक्ष के साथ आए लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे, जिस पर सुरक्षाकर्मी ने नाराजगी जताई।  मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षाकर्मी को मौके पर ही डांटना शुरू कर दिया।  सुरक्षाकर्मी की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।  तब तक विधानसभा अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ वहां से चले गए थे। इस मामले में जब भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल से पक्ष जानने के लिए सवाल किया गया तो वह मीडियाकर्मी पर ही भड़क उठे।  वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि ईवीएम पर लाइट नहीं आ रही इसको लेकर बात हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी मतदान को लेकर खत्याड़ी में विवाद
Next: कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.