Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन ने ओमीक्रोन के मामले बढऩे के मद्देनजर बैस शहर में लॉकडाउन लगाया
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने ओमीक्रोन के मामले बढऩे के मद्देनजर बैस शहर में लॉकडाउन लगाया

RNS INDIA NEWS 08/02/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दक्षिणी शहर बैस में परिवहन स्थगित कर दिया है और लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है।
साथ ही, कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं, गैर जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है और लोगों की बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच करने का आदेश दिया गया है। रेस्तरां को भी केवल भोजन खरीद कर ले जाने वाले ग्राहकों के लिए खोलने को कहा गया है और परिवहन को स्थगित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल को स्थायी रूप से लाल कर दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को ताकीद रहे कि उन्हें घर पर ही रहना है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शहर में कोविड-19 के 135 मामले सामने आए, जिनमें से कम से कम दो मामले ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के हैं।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के अंतर्गत आने वाला बैस नवीनतम शहर है। महामारी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत कम संख्या में भी मामले आने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं।
चीन की चिंता बीजिंग में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक खेल के दौरान महामारी को रोकने की है। हालांकि, मंगलवार को बीजिंग में कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 साल बाद आया फैसला; 49 दोषी करार, 28 बरी
Next: ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में मिली पृथ्वी की सबसे पुरानी चट्टानें

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.