Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने किया दो कर्मियों को तलवार से घायल
  • ऊधम सिंह नगर

टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने किया दो कर्मियों को तलवार से घायल

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर-किच्छा रोड पर चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने से नाराज युवकों ने तलवार के वार से दो टोल कर्मियों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल टोल कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मुकदमे में पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं खोले हैं। सोमवार सुबह लगभग सात बजकर चालीस मिनट पर किच्छा की तरफ जाने के लिए लेन नंबर 11 में एक होंडा सिटी कार आयी। कार में चार युवक सवार थे।

टोल पर बैठे व्यक्ति जय किशोर गौतम ने कार सवारों से टोल मांगा। आरोप है कि कार सवार युवकों ने टोल देने से मना कर दिया एवं उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कार सवार युवक बैरिकेडिंग हटा कर टोल से जबरन निकलने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर टोल कर्मी अजय कुमार पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद एवं अरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने तलवार निकाल ली और अजय एवं अरुण के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में अजय एवं अरुण के हाथों में चोट आई।

कार सवार युवकों को तलवार लहराता देख अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंच गये और दोबारा बैरिकेडिंग लगाकर कार को रोक लिया। सूचना मिलने के बाद लालपुर चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल टोल कर्मी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दोनों टोल कर्मियों का मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों ने नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कहा, जांच के बाद ही आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर एवं मेडिकल के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फीले तूफान में लापता हुई सेना की पेट्रोलिंग टीम
Next: देश का विकास करने वाली भाजपा को वोट दें: वीके सिंह

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.