Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल
  • राष्ट्रीय

घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
default featured image

मांड्या में दिल दहला देने वाली वारदात

मांड्या (आरएनएस)। बड़ी खबर कर्नाटक से है। यहां के मांड्या जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला, उसके तीन बेटों और एक भतीजे की कथित तौर पर उनके घर पर हत्या कर दी गई। पीडि़तों की पहचान लक्ष्मी, उनके बेटे राजू, कोमल व कुणाल और भतीजे गोविंद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शव पड़ोसियों को घर के अंदर मिले। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एन यतीश और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति और भाई गांव से बाहर थे। पुलिस ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हत्याएं शनिवार को हुई होंगी, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी कर्नाटक के बेंगलुरु से इस तरह की वारदात सामने आई थी। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी मिली थी, जिससे हडक़ंप मच गया था। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल थी। ये खौफनाक वारदात बेंगलुरु के बयादरहल्ली में हुई थी। घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे, वहीं 9 साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस ने की यूक्रेन पर हमले की तैयारी, 70 प्रतिशत सैन्य सामान किया इकट्ठा : अमेरिकी अधिकारी
Next: पांच पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.