Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अरविन्द केजरीवाल ने किया हरिद्वार में आम आदमी पार्टी का दस सूत्रीय एजेंडा पेश
  • हरिद्वार

अरविन्द केजरीवाल ने किया हरिद्वार में आम आदमी पार्टी का दस सूत्रीय एजेंडा पेश

RNS INDIA NEWS 07/02/2022
rns featured image new

हमारी नीति और नियत साफ : केजरीवाल

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। हरिद्वार में प्रेस वार्ता में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दस सूत्रीय एजेंडा पेश किया। साथ ही उन्होंने बताया कि ये घोषणापत्र के मुख्य बिंदु हैं। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं। पार्टी का घोषणापत्र आप नेता एवं सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल जारी करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में दस साल कांग्रेस और 11 साल बीजेपी ने राज किया। उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। 21 साल में भ्रष्टाचार को छोड़कर उत्तराखंड के लोगों ने कुछ नहीं देखा। आने वाले पांच साल इन पार्टियों को दे देंगे तो कुछ बदलने वाला नहीं है। ढर्रा ऐसी ही चलेगा। अगले चुनाव में भी ये ही मुद्दे होंगे, ये ही बाते होंगी, बदलेगा कुछ भी नहीं। उसके मुकाबले में सात साल से दिल्ली में आप की सरकार है और अभूतपूर्व विकास किया। सरकारी स्कूल शानदार किए, सरकारी अस्पताल शानदार किए। पहले पावर कट बहुत थे, अब बिजली चौबीस घंटे आती है। मुफ्त कर दी गई है। अपने रिश्तेदारों से दिल्ली पूछो, यदि वे कहेंगे काम नहीं किया तो उत्तराखंड में हमे वोट नहीं देना। मैं दावे के साथ कहता हूं कि किसी पार्टी की हिम्मत नहीं है कि वह कहे कि दूसरे राज्यों में फोन करके पूछ लो।

उन्होंने कहा कि क्या आज कांग्रेस ये बात कह सकती है कि पंजाब और राजस्थान में फोन करके पूछ लो कि वहां उन्होंने काम किया। ये चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। इसमें बड़ा बदलाव संभव है। पहली बार ईमानदार सरकार बन सकती है। भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।
केजरीवाल ने कहा कि इस साल दिल्ली में ढाई लाख बच्चों ने निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया। उन्होंने एजेंडे के बिंदुओं पर कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमने दिल्ली में करके दिखाई। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने 21 साल में ऐसा क्यों नहीं किया। इन्होंने सिर्फ घर भरने का काम किया। जब एक दूसरे का स्टिंग करते हैं, तो एक्शन क्यों नहीं लेते। एक दूसरे को बचाने के सिवाय इन दलों ने कुछ नहीं किया। उत्तराखंड के पास 60 हजार करोड़ का कर्जा है। ये पैसा कहां गया। पांच साल में एक भी अस्पताल, स्कूल, सड़क नहीं बनी, तो ये पैसा कहां गया। सारा पैसा इन नेताओं ने लूट लिया है। उत्तराखंड के लोगों के पास एक विकल्प है। आम आदमी पार्टी ईमानदार विकल्प देगी।

अरविन्द केजरीवाल से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में हम पहला चुनाव लड़े थे तो सारे सर्वे हमें छह से सात फीसद वोट दिखाते थे। एक भी सीट नहीं आएगी। केजरीवाल अपनी जमानत शायद बचा लेगा। हमें 28 सीटें मिली। पहली बार सरकार बनी। चुनाव उम्मीद पर लड़े जाते हैं। उत्तराखंड की जनता को बीजेपी और कांग्रेस से क्या उम्मीद है। आम आदमी पार्टी नई पार्टी है। जनता पर भरोसा कीजिए। हम मानते हैं कि पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि धामी व हरीश रावत से पूछना कि आपने स्कूल, अस्पताल को लेकर क्या किया। किसी को पूर्ण बहुमत न मिलने पर किस दल के साथ सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शुभ बोलिए। साथ ही उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। कहा कि 10 मार्च को पता चल जाएगा। तब ही बताएंगे। बस एक मौका हमें देकर देख लो। जैसे दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस का सफाया हुआ, उत्तराखंड में भी कर देंगे। हमारी नीति और नियत साफ है।

दस सूत्रीय एजेंडा:
-उत्तराखंड में बिजली ठीक करेंगे। पावर कट नहीं होने देंगे। 24 घंटे बिजली करेंगे। मुफ्त बिजली करेंगे।
-हर उत्तराखंड के बच्चे को सरकारी नौकरी में अवसर देंगे। प्राइवेट सेक्टर में बहुत बड़ी नौकरी तैयारी की जाएंगी। जब तक नौकरी नहीं तब तक पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
-18 साल से अधिक की उम्र की हर महिलाओं को उसकी जरूरत के लिए एक हजार रुपये हर महीने दिया जाएगा।
-उत्तराखंड में स्कूल अच्छे करेंगे। हमें करने आते हैं। किसी भी पार्टी को करने नहीं आते हैं। साथ ही सबके लिए मुफ्त शिक्षा होगी।
-उत्तराखंड में दिल्ली की तरह मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल, शानदार अस्पताल बनाएंगे। हर व्यक्ति का मुफ्त और अच्छा ईलाज सुनिश्चित करेंगे।
-सड़कों को ठीक किया जाएगा। सड़कें बनाएंगे और गारंटी सुनिश्चित करेंगे।
-हर उत्तराखंड के बुजुर्ग लोगों को अयोध्याजी के दर्शन कराएंगे। मुस्लिम धर्म के लोगों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिख धर्म के लोगों को करतारपुर साहिब की यात्रा कराएंगे।
-उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इससे पर्यटन बढ़ेगा।
-सेवानिवृत्त सेनिकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उनके अनुभव को उत्तराखंड के नवनिर्माण में इस्तेमाल करेंगे।
-उत्तराखंड का कोई भी सैनिक या पुलिस कर्मी किसी आपरेशन में शहीद होता है तो उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next: अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम धामी से शिष्‍टाचार भेंट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.