Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
  • देहरादून

गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 05/02/2022
rns featured image new

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।

जानकारी अनुसार हादसा देर रात का है। घटना की सूचना पुलिस को सुबह मिली। मृतक और उसकी दोस्त मसूरी घूमने के लिए आए थे। घटना उस वक्त की है जब दिल्ली निवासी यश राणा अपनी दोस्त वंशिका के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। हाथी पांव बासाघाट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में दिल्ली के रिठाला निवासी 21 साल के यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली की ही निवासी 23 साल की वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 93 नए मामले
Next: अल्मोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.