Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीडीसी सदस्य चेतना नेगी सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल, दूसरे दलों की बढ़ाई चिंता
  • अल्मोड़ा

बीडीसी सदस्य चेतना नेगी सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल, दूसरे दलों की बढ़ाई चिंता

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

केदार नाथ एकेडमी के संयोजक दीपक नेगी सहित 450 ने ली सदस्यता
भारी बारिश के बावजूद उमड़े लोग


चौखुटिया(अल्मोड़ा)। बाखली की तेज तर्रार बीडीसी सदस्य चेतना नेगी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल होकर दूसरे दलों की चिंता बड़ा दी है। क्षेत्र के शिव पार्वती बैंकट हाल परिसर में हुए एक कार्यक्रम में क्षेत्र की बहुत प्रभावशाली माने जाने वाली श्रीमती नेगी के साथ छह बीडीसी सदस्य, पांच ग्राम प्रधानों के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों सहित करीब दो सौ लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। चेतना नेगी के भाजपा में शामिल होने से जहां एक ओर भाजपा के ग्राफ में जबरदस्त उछाल है वहीं दूसरी ओर चेतना व उनके समर्थकों ने भाजपा की राह आसान कर दी है।


भाजपा के इस महा सदस्यता अभियान के दौरान भीड़ के उत्साह को देखते हुए प्रत्याशी अनिल शाही के चेहरे की रौनक भी देखते ही बन रही थी। शायद उन्हें इस उत्साही भीड़ को देखकर अपने विजय की सुगंध भी लगने लगी होगी। इस मौके पर सेना से सेवानिवृत्त बाबा केदारनाथ एकेडमी के संंयोजक दीपक सिंह नेगी ने भी करीब ढाई सौ साथियों के साथ भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ली है।
इस मौके पर हुए कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य चेतना नेगी ने कहा कि वे राष्ट्रवादी सोच की हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही को जीताने के लिए कृत संकल्पित है।


भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चेतना नेगी सहित तमाम नए साथियों के जुड़ने से भाजपा की भारी मतों से जीत होना तय है। उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्यों के निदान के साथ ही विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी रवि नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, गोविंद पिलख्वाल, भावना शर्मा, सदानंद पांडे, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, राजेद्र सिंह, पूरन संगेला, पुष्कर नेगी, उमेश रावत, गिरधर बिष्ट, परमानंद सती, बंशीधर कुमयां, युगल किशोर, गणेश कांडपाल,मोहन सिंह, उमराव सिंह, पवन पांडे, राजेश चौधरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन मुकेश पांडे व विनोद भट्ट ने किया।

ऐसा सदस्यता अभियान कभी नही देखा
भाजपा के वरिष्ठ नेता सदानंद पांडे, मदन मोहन हर्बोला, गंगा सिंह रावत, नारायण रौतेला, मोहन सिंह, गोपाल सिंह आदि का कहना था कि उन्होंने बहुत सदस्यता अभियान देखे परंतु मंडल स्तर पर एक साथ साढ़े चार सौ लोगों को भाजपा की सदस्या लेते देखना बहुत बड़ी बात है। उनका कहना था कि भारी बारिश के बावजूद जिस तरह से लोगों में भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति लगाव है उससे भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही का रिकार्ड मतों से जीतना तय लग रहा है l

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घाटों पर यात्रियों का सामान चुराने वाले टप्पेबाज दबोचे
Next: अंग्रेजी शराब की 360 बोतल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.