Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा :  मदन कौशिक
  • देहरादून

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा :  मदन कौशिक

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है और जनता के साथ साथ स्वयं कांग्रेस को भी इसका बखूबी अंदाजा है। इसलिए अपने घोषणापत्र में अब वह झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस घोषणापत्र को जारी करने वाली उनकी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को सबसे पहले बताना चाहिए उनका 40 फीसदी महिलाओं टिकट देने के वादे का क्या हुआ। वहीं जिन्हे टिकट दिया था, उनमे से भी दो महिलाओं का टिकट काट दिया गया।

हरिद्वार रोड स्थित पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो वादे रही है, उसके उलट तस्वीर उनके टिकट वितरण मे साफ झलक रही है। प्रियंका गांधी ने कहा था कि लड़की हूँ लड सकती हूँ और 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा किया, लेकिन आश्चर्य है, बरखारानी जो एक दलित महिला और संध्या डालाकोटी जो राजनीति में परिपक्व हैं, व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। वावजूद इसके दोनों को टिकट देने के बाद भी काट दिया।
मदन कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आकर 500 रूपये गैस देने की बात करते हैं, परन्तु छत्तीसगढ़ में 1000 रूपये के गैस सिलेंडर बिक रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आकर बेरोजगारी की बात करते हैं, परन्तु राजस्थान महगाई व बेरोजगारी के मामले में उत्तराखंड से कई गुना आगे है। वहाँ बेरोजगारी दर 20 फीसद प्रतिशत है और उत्तराखंड में 5.6 है। यहां आकार मंहगाई की बात करते हैं और अपने शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल से लेकर सभी जरूरी सामनों के ऊंचे दामों का जिक्र तक नहीं करते। पेट्रोल की ही बात करें तो राजस्थान मे 101 रूपये प्रति लीटर है, जबकि उत्तराखंड में 93 रूपये प्रति लीटर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज मलिन बस्तियों का मुद्दा उठा रही है तो पहले वह बताए कि अपनी सरकार में उन्होने इस विषय पर क्या किया। भाजपा ने तो हाईकोर्ट में मामला जाने पर अध्याधेश लाकर मलिन बस्तियों को बचाने का कार्य किया है। कांग्रेस गैरसेण की बात करती है और अपनी रहते कुछ नहीं किया। मुस्लिम यूनिवेर्सिटी, तुष्टीकरण, शुक्रवार की छुट्टी की बात करने वाली कॉंग्रेस पार्टी अब उत्तराखंडियत का ढोंग रच रही है। बेहतर होता कि कांग्रेस फर्जी योजना की घोषणा से पहले बताती कि इन योजनाओं के लिए राजस्व कहां से आयेगा। सुपर स्पेसिलिटी हॉस्पिटल की बात करते हैं और एम्स ऋषिकेश की स्थापना के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने ही एम्स ऋषिकेश और अब एम्स की सेटेलाइट ब्रांच और मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य किया है।

मदन कौशिक जी ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास की लंबी लकीर खींची दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस अपनी हार मान चुकी है। उन्हे मालूम है कि उनकी सरकार नहीं आने वाली। इसलिए वो अब हवा हवाई वादे कर रहे हैं। उन्होने भरोसा दिलाया कि दोबारा सरकार आने पर भाजपा उत्तराखंड को एक सुरक्षित, व्यवस्थित, बेराजगारो को रोजगार देने वाले पर्यटन हब के रूप में विकसित राज्य होगा।

इस दौरान पत्रकारों द्धारा पूछे गए सवालों पर जबाब देते हुए कहा कि जिस भू कानून बनाने का कांग्रेस वादा कर रही है, उसके लिए हमारी सरकार ने पहले ही कमेटी बना दी है। रही बात पेंशन पुनः शुरू करने की तो भाजपा सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाली के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए वह तय प्रक्रिया के तहत प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा जो वादे करती है, उससे पूरा भी करती है। लिहाजा पूर्णतया विचार विमर्श के बाद एक दो दिन में पार्टी अपना दृष्टि पत्र जनता के सामने लाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, अनिल गोयल, बलराज पासी, शादाब शम्स, हरीश चमोली, अजीत नेगी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉंग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी
Next: प्रशासन रिकॉर्ड में जिंदा कारोबारी कोरोना मृत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.