Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने जारी किया घोषणा पत्र, अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने सहित अवस्थापना एवं कृषि आधारित रोजगार पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने जारी किया घोषणा पत्र, अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने सहित अवस्थापना एवं कृषि आधारित रोजगार पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने आज 1 फरवरी, मंगलवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। अपने चार पन्नों के घोषणा पत्र में उन्होंने अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने के साथ शहर की अवस्थापना, पार्किंग, सीवरेज की समस्याओं को दूर करने तथा हैरिटेज प्वाइंट्स के माध्यम से स्थानीय कलाकार, शिल्पकार को रोजगार से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिकता देने तथा अल्मोड़ा शहर को मंदिरों का शहर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने तथा विशेषकर महिलाओं और युवाओं को कृषि के साथ जोड़कर रोजगार से जोड़ने की बात पर जोर दिया। साथ ही विगत 7 वर्षों से किए गए मंच के कार्यों की उपलब्धियों को भी उन्होंने घोषणापत्र में शामिल किया है।

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां, दैनिक संविदा, उपनल कर्मचारियों के लिए बजट में साल भर के वेतन के लिए विशेष मांग तथा भूतपूर्व सैनिक एवं पैरामिलिट्री फोर्स तथा शहीदों की वीरांगनाओं को उचित सम्मान एवं उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड की प्राकृतिक भूमि पर मालिकाना हक से संबंधित नीतिगत मामलों को भी उन्होंने अपने घोषणापत्र में शामिल किया।

उन्होंने कहा आगामी 14 फरवरी को अल्मोड़ा विधानसभा की सम्मानित जनता उनके पक्ष में मतदान करके 10 मार्च को उन्हें विजयी बनाती है तो वह नीतिगत फैसलों तथा अल्मोड़ा शहर व विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी गांवों की कायाकल्प के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, हरीश बिष्ट, वीरेंद्र कनवाल, सुन्दर लटवाल, प्रकाश पिलख्वाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कभी डबल तो कभी ट्रिपल इंजन के नाम जनता को गुमराह करती रही भाजपा : नवप्रभात
Next: मनोज तिवारी के जनसम्पर्क अभियान में आई तेजी, घर घर पहुंच रहे कांंग्रेस कार्यकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.