Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अगर इन जिलों से आ रहे हैं उत्तराखंड, तो जानें नए नियम
  • उत्तराखंड

अगर इन जिलों से आ रहे हैं उत्तराखंड, तो जानें नए नियम

RNS INDIA NEWS 02/09/2020
Screenshot_20200902-213244_WhatsApp_compress56

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नई गाइडलाइन के साथ ही संक्रमण के लिहाज से हाई लोड वाले देश के 33 जिलों की संशोधित सूची जारी की है| यहाँ से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन के संस्थागत क्वारन्टाईन तथा 7 दिन के होम क्वारन्टाईन में रहना होगा, अगर आप भी नीचे दिए गए लिस्ट मैं अंकित शहरों से आ रहे हैं तो आपको 7 दिन का संस्थागत और 7 दिन का होम क्वॉरेंटाइन रहना होगा।

प्रदेश सरकार द्वारा आज अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षिक संस्थान, कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और डिस्टेंस शिक्षा को संचालन की अनुमति है। गाइडलाइन के मुख्य बिन्दु निम्नवत हैं-

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के इच्छुक व्यक्तियों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट http://dsclservices.org.in/apply.php पर रेजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रेजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज राज्य में प्रवेश के समय बॉर्डर पर चेक किये जाएंगे।

21 सितंबर के बाद स्कूल 50 फीसद शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ की अनुमति दे सकते हैं। इन्हें ऑनलाइन कोचिंग, टेली काउंसलिंग और इससे संबंधित गतिविधियों की इजाजत होगी। इसके साथ ही अभिभावकों की लिखित अनुमति से 9वीं से 12वीं के छात्र शिक्षकों से परामर्श के लिए स्कूल जा सकेंगे। आईटीआई और अन्य कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रशिक्षण से जुड़े संस्थान भी परिचालन शुरू कर सकेंगे।

21 सितंबर के बाद सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और खेल आयोजनों की अनुमति होगी। अधिकतम 100 लोग शामिल होंगे। फेस मास्क, शारीरिक दूरी और अन्य प्रावधानों का पालन करना होगा। 20 सितंबर तक शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की अनुमति रहेगी। इसके बाद इनमें भी 100 लोग उपस्थित रह सकेंगे।

सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर अभी बंद रहेंगे। ओपन एयर थिएटर को परिचालन की अनुमति होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सडक़ हादसा: जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Next: हिंदी, कश्मीरी और डोगरी भी होगी जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.