Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कलियर क्षेत्र के दरगाह अब्दाल शाह रोड पर एक महिला पुलिस वर्दी में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर क्षेत्र में लोगों से ठगी कर रही थी। शक होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही है और दुकानदारों पर रौब गालिब कर पैसे ऐंठ रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी निवासी संडोरा तहसील बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा बताया। किराना की दुकान स्वामी बद्री भगत, परवीन और फिरदौस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी किराने की दुकान पर आकर सामान को नकली बताते हुए धमकी देकर उन सभी से 11 हजार रुपये लिए। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कलियर में फर्जी महिला पुलिस अधिकारी बन रही महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता ने बदलाव का मन बना लिया: प्रीतम
Next: चिकित्सा सेवा में कमी पर बीमा कंपनी पर ठोका हर्जाना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.