Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा : विजय बहुगुणा
  • नैनीताल

लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा : विजय बहुगुणा

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
default featured image

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बहुगुणा शनिवार को हल्द्वानी स्थित पार्टी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। बहुगुणा ने रावत के रामनगर से लालकुआं सीट पर शिफ्ट होने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को उन्हीं दो सीटों से लड़ना चाहिए था जहां से 2017 में चुनाव हारे थे। उन्होंने कहा कि रावत इस बार अपने लिए शुरुआत से ही सीट तय नहीं कर पाए।

अब लालकुआं सीट पर गए हैं और लालकुआं हरीश रावत के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा। कहा रावत वहां से भी चुनाव हार जाएंगे। ये भी कहा कि वे हरीश रावत की दीर्घायु की कामना करते हैं। लेकिन उनकी राजनीतिक कार्यशैली खुद पर शुरू और खुद पर ही खत्म होती है। इसी वजह से 2016 में पार्टी में विघटन हुआ। जनता ने रावत को मौका दिया था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। अब उन्हें फिर मौका नहीं मिलने का भी बहुगुणा ने दावा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी में हर कार्यकर्ता काबिल है और एक विधानसभा में कम से कम 6-6 कार्यकर्ता विधायक का चुनाव लड़ने के लायक हैं। लेकिन जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। पार्टी सभी का सम्मान करती है और आगे उन्हें मौके मिलेंगे। निर्दलीय नामांकन कराने वालों से निवेदन करते हुए अपील की है कि अपना नामांकन वापस ले लें। कहा कि नामांकन वापस न लेने वालों पर संगठनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हल्द्वानी में हुई प्रधानमंत्री की रैली में हर-हर मोदी के नारे लगा रहे थे। ऐसा क्या हुआ कि चंद दिनों में हरक सिंह रावत को हरीश रावत से माफी मांगने की नौबत आ गई। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों की वजह से पार्टी स्तर पर कार्रवाई हुई‌। राजनीतिक लिहाज से उनका फैसला गलत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में कोरोना के 119 नए मामले
Next: धामी उत्तराखंड में सबसे पसंदीदा सीएम उम्मीदवार, बीजेपी के खाते में 42-46 सीटें जाती दिख रही

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.